जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना जारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव अपने निर्धारित समय सुबह 10 बजे शुरु हो गया। जो सायंकाल 5 बजे तक चला। वहीं 3:30 बजे तक 950 मत पड़ चुके थे। चुनाव समापन के एक घंटे बाद यानि 6 बजे मतगणना शुरु कर दी गयी।
बार एसोसिएशन के विभिन्य पदों पर शुक्रवार को मतदान कराया गया। जिसमें दिन भर बार एसोसिएशन अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव महिला, उपाध्यक्ष महिलाए कार्यकारणी सदस्य वरिष्ठ व कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ पदों के प्रत्याशियों के लिए अधिवक्ता पंत्तिबद्ध होकर मतदान करते नजर आये। मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गयी। मिली जानकारी के मुताबिक मतगणना सबसे पहले कोषाध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव के पद की शुरू हो गयी है। बार एसोसिएशन में कुल 1183  मत हैं। जिसमे से कुल 1022 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *