फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोज हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। माधव सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनीश कुमार ने भाषण सुखदेव, किशन ने कविता पाठ एवं प्रभा ने नृत्य प्रस्तुति किया। वक्ता देवेंद्र कुमार, नरेंद्र मिश्रा, अभिषेक कुमार सिंह, बाबा रामपाल, आलोक कुमार दुबे ने अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आप अधिकारी अगर न भी बन पाए तो भी एक अच्छे इंसान जरूर बन जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन सत्य नारायण सिंह ने किया। प्राचार्य डॉ0 विनय कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो0 राम बाबू मिश्रा, प्रो0 प्रेम स्वरूप अवस्थी, सुखेंद्र सिंह गंगवार, सूरजभान मिश्रा, आलोक रस्तोगी, आशीष तिवारी, डॉ0 मिताली, आरती दुबे, डॉ0 मनीषा सक्सेना, बृजेश कुमार वर्मा, अरविंद कुमार यादव, दिनेश सिंह, अशोक बाथम, संजीव शुक्ला, अभिषेक चतुर्वेदी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
