आंधी-पानी व ओलों से गेहूं की फसल खेतों में गिरी, मक्का को नुकसान

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बेमौसम की मार से अन्नदाता परेशान है। भोर सुबह आये आंधी पानी व ओलों से गेहूं की पकी फसल खेतों में गिर गयी। वहीं मक्का की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। जिससे किसान परेशान है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला बारग, नगला जोधा, बरतल, जाफर, नगला जब्ब, नगला दुर्गा, सोना जानकीपुर, हमीरपुर, सिरमौर बांगर सहित दर्जनों गांव में आज सुबह बेमौसम हुई बरसात तथा आंधी पानी से अन्नदाता परेशान हो गया। उसके माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी गयी। बेमौसम बरसात से जहां खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल गिर गयी, वहीं मक्का की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। गांव जाफरपुर निवासी इदरीश, साबिर खान ने बताया कि यदि अधिक बरसात होती, तो ज्यादा नुकसान होता। गांव जोगपुर निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह हमेशा मक्का की ही खेती करते हैं जो सुबह आई तेज आंधी और बारिश ओलों की बौछार से मक्का की फसल गिर गई तथा टूट गई। जिससे अच्छा खासा नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि पहले सरकार यूरिया की बोरी 280 में 50 किलो देती थी बाद में 45 किलो की बोरी 280 रुपए में कर दी और अब 40 किलो की बोरी 280 रुपए में कर दी है जो कि उधार कर्ज करके लेनी पड़ती है, लेकिन जब कर्ज भरने की बात आती है तब परेशानी सामने आती है। अब फसलों का नुकसान हो गया, तो किसानों के पास आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *