फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तालाब में युवक का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जाँच पड़ताल की। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों नें हत्या करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम गांधी निवासी 40 वर्षीय सोनपाल पुत्र नरवीर सिंह बीते सोमवार को शाम लगभग चार बजे गाँव के ही लाला की चक्की पर गेहूँ पिसाने के लिए डालने के लिए गया था। जिसके बाद घर नहीं लौटकर आया। बुधवार को सुबह उसका शव थाना राजेपुर के ग्राम महमदपुर गढिय़ा में सामने इटावा बरेली हाईवे पर नासा पुलिया पास तालाब में उतराता मिला। जानकारी होने परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ अमृतपुर अजय वर्मा, अपराध निरीक्षक कामता प्रसाद, फिल्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंचे और जाँच पड़ताल की। मृतक के भाई बलराम नें हत्या का आरोप लगाया। मृतक की माँ वीरमती, पत्नी बबली का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव का पोस्टमार्टम डॉ0 गौरव यादव ने किया। जिसमं पानी में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। सीओ अजय वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
दो दिन पूर्व गेहूँ पिसाने गये युवक का तालाब में उतराता मिला शव
