पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर की जांच पड़ताल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दिव्यांग जनसेवा केंद्र संचालक का मक्के के खेत में खाद की दो बोरियों में शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह खेत मालिक अपना खेत देखने गया था। खेत में बोरी में पड़ा शव देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ लग गई। घटना के संदर्भ में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पहुंची थाना पुलिस जांच पड़ताल की और घटना के संदर्भ सूचना उच्चाधिकारियों को दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किये।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम सतेंड़ी निवासी 25वर्षीय अजहरुद्दीन पुत्र अफसर बीती शाम ५ बजे के लगभग ई-रिक्शा लेकर निकल गया था। देर रात्रि तक युवक के घर न लौटने पर परिजनों ने रात्रि में करीब 3 बजे तक खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मृतक के चाचा हैदर अली ने बताया कि अपने भतीजे की सुबह खोजबीन करने पर ईंट भ_ा के पास ई रिक्शा खड़ा मिला। जिसके कुछ समय बाद पुलिस ने सूचना दी की ग्राम संत कुईंयां व अददूपुर के बीच पर मक्के के खेत में एक शव बोरियों में पड़ा है। मौके पर पहुंचकर देखा तो दिव्यांग भतीजे अजहरुद्दीन का शव था। मृतक की ग्राम रोशनाबाद में जन सेवा केंद्र की दुकान थी और वह ई-रिक्शा भी चलाता था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
मक्के के खेत में बोरियों में पड़ा मिला दिव्यांग जनसेवा केंद्र संचालक का शव
