कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सरकार व एनजीटी की रोक के बावजूद मांगुर मछली मंडी में धड़ल्ले से बिक रही है। कई बार अधिकारियों ने छापा भी मारा, लेकिन इसके बावजूद भी इस मछली की बिक्री पर अभी भी रोक नहीं लग पायी है।
बताते चलें कि कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मन्डी चौराहे के निकट स्थित मछली बाजार में मांगुर मछली की खुलेआम बिक्री हो रही है। मत्स्य विभाग के अनुसार मांगुर मछली प्राकृतिक जलीय संपदा एवं पर्यावरण के लिए अत्यन्त घातक है। मागुर मछली कई विकारों की वाहक होती है जो पर्यावरण और इसानों के स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक है। इसलिए सरकार के इस पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाया है। साथ ही कहा है कि इस मछली को खाने से परहेज करना चाहिए अन्यथा वे कई बीमारियो के चपेट में आ सकते हंै। एक लेख के अनुसार थाई मांगुर मछली में कैंसर पैदा करने वाले तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर में हानिकारक टॉक्सिन्स प्रवेश करते हैं।ष जो गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकते हैं। यही कारण है कि इसे कार्सिनोजेनिक फिश यानी कैंसरकारक मछली भी कहा जाता है। यहब मछली न केवल इंसानों की सेहत के लिए खतरनाक है, बल्कि यह जलीय जीवों को भी गंभीर नुकसान पहुंचाती है। इसलिए केंद्र सरकार व जीटीए ने इसे प्रतिबंधित किया है।
प्रतिबंध के बावजूद मंडी में खूब बिक रही मांगुर मछली
