फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भले ही 1 जुलाई से संचारी रोग अभियान का शुभारंभ हो चुका हो, लेकिन पॉश कालोनी आवास विकास के सेक्टर-1 में पसरी गंदगी इस अभियान को पलीता लगा रही है। आसपास के लोगों का कहना कि गंदगी के कारण मच्छरजनित रोग फैल रहे हैं। यहां से उठती दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया है।
जानकारी के अनुसार आवास विकास के सेक्टर 1 में सेंट जेवियर स्कूल के पास सरकारी प्लांट में सालों से पड़ा गोबर संक्रामक रोगों को दावत दे रहा है। यहां पर संचारी रोग अभियान पूरी तरह सेे फ्लाप नजर आ रहा है। वहीं नगर पालिका भी हाथ पर हाथ धरे बैठी है। गोबर के चलते कई नाले चोक हो चुके हैं। जिससे गर्मी में उठ रही भीषण सड़ांध से आसपास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। यहां के निवासी राहुल पाल, अंकित पाल, पवन मिश्रा, संजय मिश्रा, सोनू पाल आदि का कहना है कि सालों से यहां पर गोबर इक_ा होता चला आ रहा है। बीते दो दिन पूर्व हुई बरसात से स्थिति और भी खराब हो गयी। गोबर से मच्छरजनित रोग फैल रहे हैं। लोगों ने कई बार लिखित शिकायत भी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। समस्या जस की तस बनी हुई है। जिससे यहां के निवासियों में रोष व्याप्त है।
संचारी रोग जागरुकता अभियान की पोल खोल रही पॉश कालोनी की गंदगी
