डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव के आवास पर एसआईआर पर हुई विस्तृत चर्चा

 मोहित अवस्थी एवं मोहित कुमार हुए पार्टी में शामिल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की मौजूदगी में अमृतपुर विधानसभा के प्रत्याशी रहे एवं प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने अपने निवास पर एसआईआर पर विस्तृत चर्चा कर कार्य को गतिशील बनाने हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। ड़ॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध बनाने के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 4 नवंबर से प्रारंभ हुआ है और 4 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने सभी से अपील की है कि कि वह अपनी मतदाता सूची की स्थिति जरूर जांच लें। इस संबंध में निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग ऑफिसर्स और बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये हैं। इस अवसर पर नगला हूसा से मोहित अवस्थी एवं मोहित कुमार को समाजवादी पार्टी में शामिल कराते हुए उन्हें प्रारंभिक सदस्यता भी दिलाई। इस अवसर पर मोहम्मदाबाद ब्लॉक प्रहरी आकाश शाक्य एवं उनके साथ पिंटू यादव विधानसभा महासचिव छिबरामऊ, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, अखिल कठेरिया राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य छात्र सभा, अनुराग यादव जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, अभय यादव आदि लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी विवेक सिंह यादव जिला प्रवक्ता ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *