गंदगी देख जतायी नाराजगी, मांगा स्पष्टीकरण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उप शिक्षा निदेशक डायट प्राचार्य अनुपम अवस्थी ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय तीसरम की मडैय़ा राजेपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 27 नामांकन के सापेक्ष 20 बच्चे उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक द्वारा एमडीएम पंजिका में छात्र संख्या दर्ज नहीं की गई थी। प्रधानाध्यापक श्याम कुमार व सहायक अध्यापिका सुप्रिया सिंह की शिक्षक डायरी अपूर्ण मिली। शैक्षिक स्तर निम्न पाया गया। प्रतिमाह की खाद्यान्न रिपोर्ट भी एमडीएम पंजिका में दर्ज नहीं की जा रही है। वहीं 11.30 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर का औचक निरीक्षण किया गया। 52 नामांकन के सापेक्ष केवल 17 बच्चे उपस्थित थे। विद्यालय के एक कमरे में छात्रायें छात्रायें भरी मिली व अत्याधिक गंदगी पायी गई। प्रधानाध्यापक आशुतोष मणि द्वारा एमडीएम रजिस्टर में बच्चों की संख्या दर्ज नहीं की गई थी। कक्षा 6, 7 व8 की उपस्थिति भी भरी नहीं गई थी। किचन काफी गंदा पाया गया। भोजन चूल्हे पर बनाया गया था। प्रधानाध्यापक आशुतोष व सहायक अध्यापिका आशारानी दोनों की ही शिक्षक डायरी मौजूद नहीं थी। विद्यालय अति न्यून पाया गया। स्पष्टीकरण लिया जायेगा, साथ ही प्राथमिक विद्यालय उदयपुर का भी निरीक्षण हुआ। 128 नामांकन के सापेक्ष 26 बच्चे उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक विजेन्द्र सिंह, शिक्षा मित्र सनी मिश्रा अवकाश पर थे। सहायक अध्यापिका विनीता चौहान व अनुपम भारती की शिक्षक डायरी मौजूद नहीं थी। एमडीएम में बच्चों की संख्या दर्ज नहीं मिली। शैक्षिक स्तर न्यून पाया गया।
डायट प्राचार्य को निरीक्षण में विद्यालय की व्यवस्था मिली न्यून
