गर्मियों में छात्राओं को मिलेगा पीने का ठंडा पानी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी द्वारा विद्यालय को छात्राओं हेतु वाटर कूलर भेंट किया गया। शनिवार को वाटर कूलर का लोकार्पण सदर विधायक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उनकी पत्नी अनीता द्विवेदी, विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी, प्रबंधक सुनील कुमार अग्रवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल, वीर बहादुर, उपप्रधानाचार्य कुसुमलता आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूनम शुक्ला ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शना आर्य के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। विधायक ने पर्यावरण में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के महत्व को बताते हुए भविष्य में होने वाले परिवर्तन से भी अवगत कराया और अपने देश को विकसित देश बनाने के लिए जन सामान्य की अहम भूमिका को अपने विचारों द्वारा व्यक्त किया। इस भीषण गर्मी में वाटर कूलर से ठंडा पानी पीकर छात्राएं अत्यंत खुश हुई। प्रधानाचार्या द्वारा आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर शिक्षिका अनीता सिंह मंजू, समीक्षा अग्निहोत्री, अंजलि, दर्शना शुक्ला, दर्शना आर्य, राधा दीक्षित, अर्चना कपूर, पारुल जैन, लिपिक अजंट सिंह, राघव मिश्रा, प्रदीप कुमार, पंकज औदिच्य आदि लोग मौजूद रहे।
सदर विधायक ने कनोडिया बालिका इं0का0 को भेंट किया वाटर कूलर
