सौरव मिश्रा जिला महामंत्री व नगर अध्यक्ष क्रांति पाठक बने
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने बैठक का आयोजन किया और कहा कि कार्यकर्ता का उत्पीडऩ किसी भी प्रकार पर बर्दाश नहीं किया जायेगा। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे गये। प्रदेश महासचिव राजीव रंजन ने बैठक में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बजरिया स्थित तिरुपति गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने कमेटी घोषित की और मनोनयन पत्र वितरित किये। जिसमें अजय दुबे, दीपक शर्मा, गोपाल मिश्रा, रामजी अग्निहोत्री को उपाध्यक्ष बनाया गया। जिला महामंत्री सौरव मिश्रा व डा0 राघवेन्द्र अग्निहोत्री बने। नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी क्रांति पाठक को सौंपी गई। जिला मंत्री भीम सक्सेना, राहुल शुक्ला, आशीष अग्रवाल, विजय अग्रवाल, मोहित खन्ना, शिवम गुप्ता, सत्यम मिश्रा, रतनेश तिवारी, संतोष, भानू प्रताप सिंह को बनाया गया। कार्यकारिणी का सदस्य पंकज यादव, लल्ला कश्यप, शिवम गुप्ता, अल्ताफ अंसारी, श्याम पाल, राशीद खान, आसिक खान, सलमान, असरफ खान, मुकीम, मंसूर अली, आदर्श माथुर, रवि कश्यप, लखन, युनिस खान, नेहाल अंसारी, बॉबी गुप्ता, रवि गुप्ता, मुकेश तिवारी, धर्मेन्द्र गुप्ता, हिमांशु दीक्षित, खुशबू शुक्ला, फरजाना, रिजवान, शहाना, राजरानी, मधू देवी, सुनीता देवी, रजनी देवी, सीतू, हसमीन, रेहाना बेगम, रहनमा, हुमा, सीमा राजपूत, आशीया, शबीना, परवीन, शांति, सुनीता तिवारी, संगीता देवी आदि ४१ सदस्य बनाये गये। नवयुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर विमलेश मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।