जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया यातायात जागरूकता माह का उद्घाटन

उन्नाव , समृद्धि न्यूज । प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष यातायात पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के उद्देश्य से यातायात माह का मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गौरांग राठी व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शुरू किया गया । कार्यक्रम में एडीएम सुशील कुमार गौण्ड, अपर पुलिस अधीक्षक(उत्तरी) अखिलेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज , एआरटीओ प्रवर्तन संजीव कुमार, क्षेत्राधिकारी सफीपुर सोनम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अब्दुल रसीद, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर संजीव कुशवाहा, सदर चौकी प्रभारी राकेश सिंह, उप0नि0 उमा अग्रवाल , डा0 आशीष श्रीवास्तव व प्रभारी निरीक्षक यातायात सुनील सिंह उपस्थित रहे । यातायात विभाग से कार्यक्रम के संयोजन एवं सफल बनाने में प्रमुख भूमिका उप0नि0 तिलक सिंह, उप0नि0 अनिल सिंह, मु0आ0 रामप्रकाश, मु0आ0 महेश पाण्डेय,मु0आ0 भूपनारायण,ई-चालान शाखा से आ0 मुकेश राजपूत, आ0 रजत वर्मा की रही ।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन व पुष्प अर्पित किये गये । इसके पश्चात डा रचना सिंह के निर्देशन में कम्पोजिट विद्यालय कटरी पीपरखेड़ा के बच्चों पुष्पा व रितिका द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गयी । तत्तपश्चात पैट्रियाट इण्टर कालेज के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

किंग्सन इण्टर कालेज बच्चों द्वारा जनमानस को जागरूक करने के लिये नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया । डा0 रचना सिंह व डा आशीष श्रीवास्तव द्वारा क्विज का संचालन किया गया । जिसमें विजेताओं का सम्मान, समापन दिवस पर किया जायेगा । ए0डी0एम0 उन्नाव द्वारा दिशा सूचक का उचित प्रयोग करने, रफ्तार कंट्रोल में रखने की बात की गयी ।पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा यह जागरूकता अभियान केवल नवम्बर माह में न चलाकर पूर्ण वर्ष ही अभियान के रूप में चलाने तथा उपस्थित लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *