आयी शिकायतों 116 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण किया गया
फर्रुखाबाद/कायमगंज, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील कायमगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 21, पुलिस की 38, विकास विभाग की 12, विद्युत विभाग की 25, आपूर्ति 03 व अन्य विभागों की 17, कुल 116 शिकायते प्राप्त हुई। जिनमें से 14 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को दिये गए। विधायक कायमगंज व जिलाधिकारी ने 25 लाभार्थियों को कंबल, 10 लाभार्थियों को घरौनी, 10 को राशनकार्ड, 04 लाभार्थियों को विरासत प्रमाण पत्र व 02 को संशोधन प्रमाणपत्र प्रदान किये। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह, जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी कायमगंज व क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लव कुमार मिश्रा, तहसीलदार विक्रम सिंह नायब तहसीलदार मनीष वर्मा, कायमगंज चिकित्सा प्रभारी शोभित शाक्य, कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम अवतार, कम्पिल थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्य, शमशाबाद थानाध्यक्ष तरुण कुमार, नवाबगंज थानाध्यक्ष विद्या सागर तिवारी, मेरापुर थानाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने लाभार्थियों को वितरित किये कम्बल व प्रमाण पत्र
