फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने विशेष अभियान के अंतर्गत मतदेय स्थल ए0वी0 इंटर कॉलेज शमसाबाद एवं जूनियर हाईस्कूल शमसाबाद का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान अवलोकन किया कि सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ द्वारा दावे व आपत्तियां प्राप्त की जा रही है, उनके पास फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है। कार्यक्रम की प्रगति का सतत अवलोकन एवं समीक्षा सभी ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है। साथ ही अधिकारीगण भ्रमण कर विशेष कार्यक्रम की प्रभावी निगरानी कर रहे हैं।
डीएम ने मतदेय स्थलों का किया भ्रमण, ली जानकारी
