जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में लक्ष्य वर्मा बने विजेता

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोट्र्स स्टेडियम फतेहगढ़ के बैडमिंटन हॉल में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर यादव, अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ अंजुम दुबे तथा डॉ0 श्रेय खंडूजा के संयुक्त उपस्थिति में हुआ। प्रतियोगिता कई वर्षों बाद जिला ओलंपिक संघ तथा स्टेडियम बैडमिंटन क्लब के तत्वाधान में स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में आयोजन सचिव विक्रांत मिश्रा के प्रयास से प्रारंभ हुई। अंडर-19 वर्ग में जनपद के 22 खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया तथा फाइनल में लक्ष्य वर्मा व सूर्यांश पाठक का रोचक मुकाबला संपन्न हुआ। जिसमें लक्ष्य वर्मा विजयी रहे। ओपन वर्ग में जनपद के 6 उत्कृष्ट सीनियर खिलाडिय़ों ने प्रतिभा किया, जिसके फाइनल शिवम कसरे पहुंचे हैं। अंडर-19 के विनर को 2000 व रनर को 1000 रुपये का नगद पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। ओपन वर्ग में विनर को 3000 व रनर को 1500 रुपये की नगद धनराशि के साथ प्रमाण पत्र रविवार को समापन में प्रदान किए जाएंगे। रविवार को ओपन डबल वर्ग व सीनियर सिटिजन वर्ग के खिलाडिय़ों के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के दौरान विवेक राठौर व सोनू यादव ने अंपायर की भूमिका निभाई व प्रतियोगिता की व्यवस्था में यश यादव, अवनीश राजपूत, अश्विनी अग्निहोत्री, वरुण प्रताप, उमेश चंद्र व जिला युवा अधिकारी शिखर ने सहयोग किया। प्रतियोगिता संचालन अवनीन्द्र कुमार सचिव जिला ओलंपिक संघ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *