डॉ0 अम्बेडकर स्मारक रक्षा दल ने गुरुओं का किया सम्मान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संत रविदास जयंती पर रविवार को गुरु प्रेमियों ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में शामिल गुरु प्रेमी बैंड बाजे व डीजे की धुन पर बज रहे गुरु महिमा के गीतों पर जमकर थिरके। अखिल भारतीय डॉ0 बीआर अंबेडकर स्मारक रक्षा दल के सभी पदाधिकारी ने गुरुजनों का सम्मान कर यात्रा प्रारंभ कराई। फतेहगढ़ के पूर्व विधायक स्व श्री पातीराम अहेरवार के आवास पर परिजनों ने संत रविदास आदि के चित्र पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर बगीचा स्थित संत रविदास आश्रम से आयोजक महंत रामविलास भास्कर के नेतृत्व में शुरू हुई शोभायात्रा बेवर रोड से होकर भोलेपुर पहुंची। वहां से हनुमान मंदिर होते हुए मिलेट्री चौराहा, कोतवाली, मछली टोला, फतेहगढ़ चौराहा होकर वापस आश्रम आयी। वक्ताओं ने संत रविदास के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संत रविदास जयंती के उपलक्ष में नगर में निकली शोभायात्रा का फतेहगढ़ कचहरी रोड स्थित पूर्व विधायक स्वर्गीय पातीराम अहेरवार के आवास पर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। पूर्व विधायक पौत्र विजय चौधरी, पंकज प्रकाश, भारत सिंह, साबिर अली, मंटू आदि ने शोभायात्रा में शामिल साधु-संतों का आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सन्त देवा दास, कमल भास्कर, संत प्यारे दास सूर्यवंशी, संत चंद्रपाल, सन्त रामोतार दास, शिवनाथ दास, शिवप्रसाद दास, अमित, साबिर अली, भारत सिंह, मंटू आदि गुरु शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *