संघ की शताब्दी वर्ष यात्रा पर हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महादेवी वर्मा नगर क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। वहीं भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में भी हिन्दू सम्मेलन में लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। संघ की शताब्दी वर्ष यात्रा एवं हिन्दू शक्ति पर विस्तृत चर्चा हुई। विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन कन्हैया लाल रामशरन रस्तोगी इंटर कालेज में उत्साह पूर्वक सम्पन्न हुआ। मंचासीन अतिथि प्राचार्या मातृ शक्ति गीता दुबे, कृष्ण कुमार मिश्रा, जगदीश बाल्मीकि, मुख्य वक्ता नरेश चन्द्र कटियार रहे। संचालन धनंजय ने किया। मुख्य वक्ता नरेश चन्द्र कटियार ने संघ की 100वीं वर्ष की गौरवशाली यात्रा का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने बताया कि 1925 में डा0 केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा यात्रा से एक व्यक्ति निर्माण से लेकर राष्ट्र निर्माण तक की अमर गाथा के रुप में प्रस्तुत किया। साथ ही हिन्दू शक्ति के ऐतिहासिक महत्व और चुनौतियों के बीच अटल रहने की भावना पंच परिवर्तन में संकल्प तथा समाजसेवा के माध्यम से शब्द उत्थान पर प्रकाश डाला गया। सम्मेलन में हिन्दू समाज में जागृति एकता और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम शामिल हुआ। कार्यक्रम की व्यवस्था मुख्य रुप से केदार शाह ने देखी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अजय, पीयूष पाल, देशदीपक बाथम, बृजदीप सिंह, सुमित त्रिवेदी, अविनाश, आशाराम शाक्य, सुनील दीक्षित, बलराम सिंह, कृष्णा, राज तिवारी ने व्यवस्था संभाली। वहीं भारतीय महाविद्यालय में हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न हुआ। वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम शुरु हुआ। मुख्य वक्ता केंद्रीय सह मंत्री विश्व हिन्दू परिषद मनोज भाई रहे। मंचासीन मातृ शक्ति श्वेता दुबे एवं सुधेश दुबे ने विचार रखे। संचालन पंकज वर्मा व सुधेश दुबे ने किया। मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। हिन्दुत्व पर विचार रखे गये। देश की अखण्डता को मजबूत करने पर बल दिया गया। इस मौके पर विजय अवस्थी, उमेश गुप्ता, विजेन्द्र सिंह, सुबोध वर्मा, अनिल श्रीवास्तव, सुरेन्द्र पाण्डेय, अमन अवस्थी, आदेश अवस्थी, दिलीप भारद्वाज, सुधांशु दत्त द्विवेदी, प्रमोद बाजपेयी, एसवी सिंह, निमिष टंडन, अनिल श्रीवास्तव, प्रमोद बाजपेयी, रितु शुक्ला, अर्चना वर्मा, ज्योति शर्मा, मुकेश बाथम, राजेश मिश्रा, विमलेश मिश्रा, अभिषेक बाजपेयी, सूरज भारद्वाज आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *