हरदी जंगल में पलाश के पेड़ से लटकता मिला गायब अधेड़ का शव

देवहट गांव निवासी मृतक श्रमिक का जंगल में दफनाया शव मिलने के दूसरे दिन से गायब था देवहट निवासी अधेड़ व्यक्ति

हलिया (मिर्ज़ापुर): ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र के देवहट गांव के हरदी जंगल में पलाश के पेड़ में संदिग्ध परिस्थितियों लटकता हुआ अधेड़ का शव मिलने पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना पर ग्रामीणों संग पहुंची पुलिस ने शव की पहचान देवहट गांव निवासी दुलार मनि कोल के रूप में की।देवहट गांव के खरका बस्ती निवासी 55 वर्षीय दुलार मनि कोल का रविवार शाम को हरदी जंगल में पहाड़ पर बकरियों को चराने गए चरवाहों ने पहाड़ से नीचे उतरते समय दुर्गंध आने पर पलाश के पेड़ के पास जाकर देखा तो पेड़ की डाली से शव लटकता हुआ दिखाई दिया। डरे सहमें चरवाहों ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच की। मृतक का शव जमीन से करीब तीन फीट ऊपर नायलान की रस्सी से लटक रहा था। मृतक का जूता पलाश पेड़ के नीचे पड़ा था।शव की दुर्गंध से लग रहा था कि घटना दो तीन पूर्व की है।सूचना पर पहुंचे सीओ लालगंज अमर बहादुर व थानाध्यक्ष भारत सुमन ने घटना की बारीकी से जांच की। इसके पूर्व देवहट गांव निवासी लापता श्रमिक का गत 27 जनवरी को पांच दिन बाद सजहवा बाउली जंगल में दफनाया शव मिला था। अभी छोटकऊ कोल की हत्या के राजफाश में पुलिस जुटी हुई थी कि हरदी जंगल में एक सप्ताह के भीतर फंदे से जंगल शव लटकता मिला।वहीं ग्रामीणों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने की आशंका जताई है। ग्रामीणों का कहना है जिस दिन छोटकऊ का जंगल में शव दफन मिला था उस दिन वह भी ग्रामीणों संग सजहवा बाउली जंगल में मौजूद था इसके बाद से गांव में नही देखा गया।दुलारमनि कोल हलिया क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव से 25 वर्ष पूर्व देवहट गांव में आकर रहने लगा था।उसकी पत्नी ने 15 वर्ष पूर्व घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। दुलार मनि अपनी भतीजी के साथ रहता था। गांव में ही मेहनत मजदूरी करता था।थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन ने बताया कि मृतक दुलारमनि की भतीजी वंदना ने बताया कि बड़े पिता 28 जनवरी की सुबह घर से निकले थे उसके बाद घर वापस नही लौटे।दुलारमनि के अचानक गांव से गायब होने पर मृतक छोटकऊ कोल के परिजन उसके ऊपर हत्या करने की आशंका जता रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि छोटकऊ कोल के परिजनों ने बताया कि दुलारमनि गत 22 जनवरी की रात छोटकऊ कोल के साथ खेत पर मछली खाया था उसी के बाद से छोटकऊ लापता हो गया था।सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या का प्रतीत हो रहा है।फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *