समृद्धि न्यूज। पटना पुलिस ने देर रात पूर्व विधायक और जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया। उन्हें बाढ़ के कारगिल मार्केट से गिरफ्तार किया गया। दुलारचंद यादव हत्याकांड के मामले में पुलिस ने ये कार्रवाई करते हुए अनंत सिंह को अरेस्ट किया है। मौके पर 150 पुलिसकर्मी पहुंचे। पटना के एसएसपी ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को आखिर गिरफ्तार कर लिया गया है। सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि अनंत सिंह मोकामा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित जदयू प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। अनंत सिंह की विधायकी पिछली बार एक मामले में सजा मिलने पर गई थी। विधायकी जाने के बाद अनंत सिंह ने अपनी पत्नी नीलम देवी को चुनाव में उतारा था। वह उप चुनाव में विधायक बनी थीं। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना हाईकोर्ट से बरी होने के बाद अनंत सिंह इस बार मैदान में थे, लेकिन गुरुवार को दुलारचंद यादव की हत्या मामले में नामजद प्राथमिकी के बाद भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
VIDEO | Barh: JD(U) candidate from Mokama, Anant Kumar Singh, has reportedly been arrested by police and taken to Patna in connection with the murder of gangster-turned-politician Dularchand Yadav.
(Source: Third Party) pic.twitter.com/NCMALQYl0k
— Press Trust of India (@PTI_News) November 1, 2025
सुबह रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में करीब 150 पुलिसकर्मी जब उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो वे पहले से ही तैयार बैठे थे, पुलिस के पहुंचते ही वे उनके साथ सफेद स्कॉर्पियो पर बैठकर चलते बने। इस दौरान किसी समर्थक ने किसी प्रकार का कोई हल्ला हंगामा नहीं किया। इस हत्याकांड के बाद मृतक दुलारचंद यादव के पोते ने अनंत सिंह समेत 4 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवायी थी। उसके बाद में जनसुराज के प्रत्याशी पियूष प्रियदर्शी ने 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर करवायी थी। वहीं, पुलिस ने अपनी जांच के आधार पर अलग से एक प्राथमिकी दर्ज की थी। दुलारचंद यादव के हत्या के बाद मोकामा का माहौल गर्म था और कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती थी।
VIDEO | Press Conference continues… (2) pic.twitter.com/GKjhZWwJJd
— Press Trust of India (@PTI_News) November 1, 2025
जिस वजह से पटना पुलिस ने रात में अनंत सिंह को गिरफ्तार करने का समय रखा, ताकि रात्रि के समय उनका ज्यादा समर्थक न हो, हालांकि, अनंत सिंह खुद ही राजनीतिक दबाब में सरेंडर का मन बना चुके थे। इसके बाद पुलिस को भेजा गया था। वहीं घटनाक्रम के बाद प्रशासन ने राजद प्रत्याशी वीणा देवी, अनंत सिंह और जनसुराज के प्रत्याशी प्रियदर्शी पियूष को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान कर दी गई थी। बताया जा रहा अनंत सिंह की गिरफ्तारी चुनाव आयोग के दबाब में हुई हैं। इस घटना में अनंत सिंह के साथ साथ 21 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने भदौर और घोसवरी थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। वहीं तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। वहीं पटना के डीएम डॉ0 त्यागराजन एसएम ने कहा, मोकामा विधानसभा क्षेत्र में हुई घटना को जिला प्रशासन और पुलिस ने बहुत गंभीरता से लिया है। हमने मामले में कई कार्रवाई की है। आदर्श आचार संहिता पूरी चुनाव प्रक्रिया का एक मजबूत स्तंभ है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अगर कोई असामाजिक तत्व कानून या आदर्श आचार संहिता के खिलाफ जाने की कोशिश करता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमने 100 प्रतिशत हथियार जमा करने के निर्देश दिए हैं। सभी वैध हथियार जल्द ही जमा कर दिए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 50 से अधिक चेकिंग प्वाइंट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएपीएफ भी जांच करेगी। गिरफ्तारी के बाद अब इलाके में और ज्यादा तनाव बढऩे की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।
