डंपर ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा: एक की मौत, साथी घायल

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर बीती रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैन नगर चौराहा के पास हुई। दोनों युवक एक दोस्त की शादी में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार जितेंद्र अपने साथी किशनपाल के साथ देर रात दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। हुसैन नगर चौराहा के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर कई मीटर दूर जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। वहीं जितेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल किशनपाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने जितेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *