नेशनल जंबूरी के प्रश्नोत्तरी में विजयी छात्र को विंग कमाण्डर ने किया सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नेशनल जंबूरी के विशेष कार्यक्रम में स्काउट गाइड ने प्रतिभाग किया। जल थल और वायु सेना के अधिकारियों व विंग कमांडर सुजाता तिवारी के द्वारा एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कानपुर मंडल से फर्रुखाबाद के छात्र विवेक शाक्य ने सही जवाब दिया। जिस पर विंग कमांडर सुजाता तिवारी ने सम्मानित किया। कानपुर मंडल के मंडल कॉन्टिनेंट लीडर स्काउट के सर्वेश कुमार श्रीवास्तव व जनपद के जिला संगठन कमिश्नर गजेंद्र सिंह व पुष्पेन्द्र शर्मा, राहुल मैसी, संजय कुमार गंगवार के साथ जनपद से जंबूरी में आए हुए स्काउट मास्टर ने बधाई व शुभ कामनाएं दी। जिला मुख्य आयुक्त दिनेश चंद्र वर्मा, जिला सचिव डॉ0 महेशचंद्र राजपूत व जिला कोषाध्यक्ष संतोष कुमार त्रिपाठी ने भी बधाई दी और कहा कि सभी के उचित मार्गदर्शन में जनपद का नाम रोशन हुआ है। विवेक शाक्य सेठ कन्हैयालाल रामशरण रस्तोगी इण्टर कॉलेज में कक्षा 11सी का छात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *