प्रदर्शनी का जिलाधिकारी ने किया अवलोकन, की सराहना
कन्नौज, समृद्धि न्यूज़। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में सरकारी विभागों के साथ- साथ अन्य विभागों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उत्तर प्रदेश दिवस 2025 की थीम ‘विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश’ है। उत्तर प्रदेश दिवस के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष भी मनाया गया। इस अवसर पर झाँकी तथा प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें नेहरू कॉलेज छिबरामऊ, अविका डिग्री कॉलेज चाँदापुर, राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर सहित आदि महाविद्यालयों के प्राचार्य और छात्र- छात्राओं ने श्रद्धेय अटल की जीवन से संबंधित पोस्टर प्रदर्शनी लगायी। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह ने पोस्टर प्रदर्शनी व झाँकी का अवलोकन किया। अधिकारियों ने सभी छात्र- छात्राओं की सराहना की। इस दौरान प्राचार्या रीतू सिंह, डॉ हरिओम, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ पल्लवी यादव सहित आदि लोग रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ आशीष गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नेहरू कॉलेज छिबरामऊ में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें कॉलेज प्राचार्य प्रो.जयवीर सिंह व सहायक आचार्य राघवेंद्र प्रताप सिंह ने विचार व्यक्त किए।