सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम में भाग लेने के दिये गये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों एवं निवर्तमान मंडल अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई। आगामी 6 अप्रैल को होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को सफल बनाने के निर्देश दिए।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस के अवसर पर सभी भाजपा के बूथ स्तर से लेकर जिले स्तर तक के कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वजारोहण करेंगे। ध्वज के साथ सेल्फी लेकर उसको सोशल मीडिया के माध्यम से बीजेपी (विकसित भारत) के साथ अपलोड करेंगे। जिले स्तर पर ही भाजपा की सफलतम यात्रा वाली प्रदर्शनी पार्टी मुख्यालय पर लगेगी। कार्यक्रम को बड़ी धूमधाम से प्रत्येक सार्वजनिक स्थानों पर मनाया जाएगा। 8 अप्रैल से 9 अप्रैल के मध्य विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें भाजपा का चुनाव एवं संगठनात्मक बिस्तार पर चर्चा होगी। भाजपा द्वारा भारतीय राजनीति में लाया गया परिवर्तन जिस पर एक विस्तृत चर्चा भी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा की जानकारी दी जाएगी। 7 अप्रैल से 12 अप्रैल के मध्य मंडल स्तर पर जिसमें स्थित शहर गांव व वार्ड में गांव चलो अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में उस क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य वार्ड के सभासद एवं पार्षद व जनप्रतिनिधि प्रवास करेंगे। 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर मनाया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने के लिए बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण किया जाएगा। जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा भारतीय जनता पार्टी अटल विरासत सम्मेलन आयोजित करेगी। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ी हुई स्मृतियां वाली प्रदर्शनी लगाई जाएगी एवं वरिष्ठ एवं पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। 6 अप्रैल भाजपा के स्थापना दिवस को भव्य कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा 1980 में स्थापित हुई भाजपा के पहले लोकसभा चुनाव 1984 में दो सांसद बने थे, वर्तमान में भाजपा के पास सर्वाधिक सांसद हैं और देश के विभिन्न राज्यों में सरकारे चल रही है। संचालन डीएस राठौर ने किया एवं रूपेश गुप्ता ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर कुलदीप गंगवार, डॉ0 भूदेव सिंह राजपूत, हिमांशु गुप्ता, अवनीश चतुर्वेदी, अमरदीप दीक्षित, मनोज गंगवार, राजेश प्रताप सिंह, रामवीर सिंह चौहान, रश्मि दुबे, बबीता पाठक, राजीव प्रताप सिंह, देवेंद्र दुबे, महेंद्र राजपूत, जय गंगवार, अतुल दीक्षित, राम लखन राजपूत, वीर बहादुर पाल, गुरुचरण आजाद, संजीव गुप्ता, अनुराग सिंह, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
6 अप्रैल से 14 अप्रैल के मध्य होने वाले कार्यक्रमों की बनी रुपरेखा
