लोगों पर रौब गांठने और टोल टैक्स बचाने के लिए बना फर्जी दरोगा

खुटार पुलिस ने फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर भेजा जेल

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, वर्दी, पीकेप बरामद, सीओ ने आरोपी से की पूछताछ, गाड़ी सीज
समृद्धि न्यूज खुटार, शाहजहांपुर। खुटार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार रात को एक फर्जी दरोगा को पकड़ा। उसके पास से पिकेप (टोपी), पुलिस वर्दी, जुते, मोबाइल आदि सामान बरामद हुआ है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से कुछ फोटो बरामद किए हैं। जो वर्दी में पहने खड़ा हुआ है। पुलिस को शक होने पर आरोपी को पकड़ कर थाने ले आई। जहां कड़ी से पूछताछ की गई तो मामला फर्जी दरोगा का मामला सामने आ सका। सूचना पर पुवायां सीओ प्रवीण मलिक थाने पहुंचे। जहां आरोपी से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि उसका नाम गौरव शर्मा है। वह जनपद मथुरा के थाना कृष्णा नगर के मोहल्ला मानस नगर महोली रोड का रहने वाला है। तकरीबन डेढ़ साल से फर्जी दरोगा बनकर खुटार के मोहल्ला कोट निवासी संजय त्रिपाठी के घर में रह रहा था। दरोगा की आड़ में ठगी करता था और एडीजी कार्यालय लखनऊ से अटैच है। लोगों से कहता था। इससे किसी को शक भी नहीं हुआ। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने कहा कि सोमवार रात को पुलिसकर्मियों ने वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी गौरव शर्मा को पकड़ा था। आरोपी गाड़ी से पूरनपुर की ओर से आ रहा था। तो उसे रोक लिया और पीकेप (टोपी) पर नजर पड़ी तो पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि वह एडीजी कार्यालय लखनऊ से अटैच है। पुलिस के पूछने पर कोई सही जवाब नहीं दे सका। तो शक गहरा गया। लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं दिखा पाया। जिससे पुलिस कर्मियों को शक हुआ। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी से पिकप, वर्दी बरामद की और थाने ले आये। सूचना पर पुवायां सीओ प्रवीण मलिक पहुंचे और कड़ी से पूछताछ की। पुलिस आरोपी से कड़ी से पूछताछ कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गाड़ी को सीज कर दिया और आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *