शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। दबंगों के कब्जे से वन विभाग की भूमि मुक्त करायी गयी। इसके बाद वन दरोगा व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर चैन जहां वन विभाग की जमीन जिस पर दबंगों द्वारा कब्जा किया गया था। उक्त जमीन को वन विभाग द्वारा कब्जा मुक्त कराकर साफ -सफाई का कार्य आरंभ कराया गया था। बताते हैं साफ -सफाई व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद गुरुवार को वनाधिकारियोंं द्वारा गणमान्य लोगों की उपस्थित में वृक्षारोपण किया गया। वन विभाग के दरोगा राकेश तिवारी की देखरेख में वृक्षारोपण अभियान आरंभ किया गया इस। इस दौरान आम और जामुन सहित कई पौधों को ग्रामीणों की उपस्थित में लगाया गया। बताते हंै यहां एक दुर्गा माता का मंदिर भी था जो काफी जीर्ण शीर्ण अवस्था में था। अब जब वन विभाग की देखरेख में साफ -सफाई हुई तो वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया। इसी अभियान के हिस्से में दुर्गा माता के मंदिर को भी सुसज्जित किए जाने का निर्णय लिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान बनाधिकारियोंं ने कहा इस जगह को इतना रमणीक बनाया जाएगा आने वाले लोग चाहकर भी जाने का मन नहीं करेंगे। ग्राम प्रधान सतीश कुमार की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आरंभ हुआ। इस दौरान दस वृक्ष लगाए गए। इस मौके पर वन विभाग के दरोगा राकेश तिवारी, ग्राम प्रधान सतीश कुमार, माली मुरारीलाल तथा हीरालाल सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
दबंगों के कब्जे से मुक्त करायी गयी वन विभाग की भूमि
