चार हजार हिन्दू बनने जा रहे है इसाई: मधुराम शरण

शिव शक्ति अखाड़ा के अमर गुप्ता बने सेनापति
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कादरी गेट थाना क्षेत्र के बढ़पुर स्थित एक होटल में शिव शक्ति अखाड़ा के अध्यक्ष मधुराम शरण शिवा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नये पदाधिकारियों को पद देकर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सांैपी गयी।
जिला सेनापति सचिन कुमार अवस्थी की देखरेख में पदाधिकारियों को पद का वितरण किया गया। शिव शक्ति अखाड़ा के प्रमुख मधुराम शरण शिव ने कहा कि हिंदू है तो हिंदुत्व है। उन्होंने कहा कि इस समय हिंदू खोखला हो चुका है। हम लोग केवल जीवन को काट रहे हैं, हमारा कोई भी लक्ष्य नहीं है। अगर हम इसी तरीके से बने रहे तो सबसे पहले हमारे धार्मिक संस्थाओं को तोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिसका पेट भूखा होता है उसका कोई भगवान नहीं होता है। जनपद में चार हजार हिंदू ईसाई धर्म अपनाने जा रहे है। हमारा पहला काम है कि हम उनको शुद्ध करें। जब हिंदू शस्त्र उठाएगा तब हिंदू राष्ट्र कहलाएगा। एक बार भारत में भी वन-डे वन वार होगा। धीरे-धीरे आठ राज्यों का हिंदू मुसलमानों का गुलाम हो गया है। अमर गुप्ता सेनापति, हर्शल भदौरिया सह सेनापति नगर, संरक्षक शिवाय मिश्रा, सह संरक्षक वैभव भदौरिया, शस्त्र प्रमुख अविनाश सिंह (कुकु), सह शस्त्र प्रमुख अमित राजपूत, संपर्क प्रमुख सजल दीक्षित को जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर अखाड़ा प्रमुख ने शुभकामनाएं दी। बैठक के दौरान डॉ0 सुबोध वर्मा, हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *