पुल पर लग रहे जाम की स्थिति को प्रशासन ले संज्ञान में
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मां गंगा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने साप्ताहिक स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत पांचाल घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। घाटों पर पड़ी गंदगी को एकत्रित कर भू-विसर्जित किया। सभी पदाधिकारियों ने घूम-घूमकर गंदगी एवं कूड़ा व खंडित मूर्तियां, पॉलीथिन आदि एकत्रित कर भू-विसर्जित किया। साथ ही उन्होंने चिंता व्यक्त की पुल पर जाम की स्थिति बनी रहती है। आने वाली 16 जून को गंगा दशहरा है। ऐसे में प्रशासन से मांग है कि शीघ्र स्थितियों को सुधारा जाये। जैसे मेला रामनगरिया के दौरान प्रशासन सक्रिय रहता है। उसी तरह गंगा दशहरा मेला पर प्रशासन सक्रिय होकर व्यवस्था करें। समिति ने तय किया है कि इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जायेगा। इस मौके पर सर्वेश, रवि मिश्रा, किशन बाथम, नीटू मिश्र, आलोक चतुर्वेदी, आशीष मिश्रा, यशवर्धन सिंह आदि उपस्थित रहे।
गंगा सेवकों ने पांचाल घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
![](https://www.samriddhisamachar.com/wp-content/uploads/2024/06/frdp3-8-scaled.jpg)