समृद्धि न्यूज। गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई अमेरिका से भारत पहुंच गया, अनमोल दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंच गया। एनआईए अनमोल को गिरफ्तार कर लिया। जान लें कि गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के खिलाफ भारत में कई केस दर्ज हैं। केंद्र सरकार ही ये तय करेगी कि उसे पहले किस एजेंसी के पास पूछताछ के लिए भेजा जाए। अनमोल बिश्नोई पर मूसेवाला हत्याकांड, बाबा सिद्दीकी मर्डर केस और सलमान खान के घर पर फायरिंग का मामला शामिल है। अनमोल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी है। उसके खिलाफ कई राज्यों में गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। एनआईए द्वारा इस मामले की जांच के बाद, जिसमें यह स्थापित हुआ कि अनमोल ने 2020-2023 की अवधि के दौरान देश में विभिन्न आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने में नामित आतंकवादी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की सक्रिय रूप से सहायता की थी, मार्च 2023 में एनआईए ने अनमोल के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। वहीं एनआईए ने अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। 2022 में हुई पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में भी अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आया था।
गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई दिल्ली पहुंचा, एनआईए ने किया गिरफ्तार
