गोपाष्टमी पर्व: गौ माता का पूजन अर्चन कर लिया आशीर्वाद

हरदोई,समृद्धि न्यूज। श्री गोविंद वृद्धजन सेवा एवं गो विज्ञान समिति के तत्वाधान में गुरुवार को लखनऊ रोड स्थित नयागांव मुबारकपुर गौशाला में गोपाष्टमी का महापर्व मनाया गया। समिति के उप प्रबंधक सोनू गुप्ता ने बताया कि सर्वप्रथम गौ पूजन हुआ। गायों का सभी संस्था के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। उसके उपरांत गायों को हरा चारा खिलाया गया। गायों की सेवा की गई। उसके बाद गो पालकों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, महिला अध्यक्ष विनीत पांडे, उपाध्यक्ष अनीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष आनंद पांडे, मीडिया प्रभारी कंचन गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य रमेश चंद्र गुप्ता, अजय अवस्थी, शेषनाथ अवस्थी, गौशाला मैनेजर अरुण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *