हाथरस हादसा: हादसे के बाद नारायण साकार हरि के मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र स्थित आश्रम में होने की चर्चा है। जैसे ही अनुयायियों को मैनपुरी में होने की खबर लगी वैसे ही अनुयायी पहुंचने लगे है। वह बाबा के लिए पुलिस तक से भिड़ने को तैयार हो जाते है। एक भक्त पुलिस से भिड़ते हुए बोला कि भोले बाबा को बाबा मत कहो, वह भगवान हैं। वह नाराज हो जाएंगे तो धरती को नष्ट कर देंगे। वह साधारण मानव नहीं हैं। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो वह पुलिस से भी भिड़ने को तैयार हो गया। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने उसे वहां से रफूचक्कर कर दिया। इसके बाद भी अनुयायी आते रहे। उन्हें आश्रम के अंदर नहीं जाने दिया गया। इस पर वह आश्रम के गेट पर ही माथा टेककर लौट गए। इसमें महिला-पुरुष दोनों शामिल रहे।
हाथरस हादसा: पुलिस से भिड़ा भक्त, बोला बाबा नहीं परमात्मा कहो, भगवान हैं वो..धरती नष्ट कर देंगे
