चंद्र प्रकाश अध्यक्ष, आलोक व भारती महामंत्री
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हिंदी साहित्य भारती कार्यकारिणी की बैठक डॉ0 चंद्र प्रकाश मिश्र के रोशन लोक गीतापुरम् निवास पर में संपन्न हुई।
बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष की अनुशंसा पर चंद्र प्रकाश मिश्रा को जिलाध्यक्ष रूप में प्रस्तावित सर्वसम्मति से बनाया गया। अन्य पदाधिकारीयों के दायित्वों में बदलाव निवर्तमान अध्यक्ष की सहमति एवं सर्वसम्मति के आधार पर किया गया। बैठक में हिंदी साहित्य भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 प्रभात अवस्थी के निर्देशन में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में डॉ0 आलोक बिहारी शुक्ला व भारती मिश्रा को महामंत्री का दायित्व किया गया। अमृतपुर के साहित्यकार डॉ0 पीडी शुक्ला को जिला कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, 4 संयुक्त महामंत्री, 10 मंत्री, 13 संरक्षक मंडल के सदस्य, साथ विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए। उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्र, अर्चना मिश्रा, राम अवतार शर्मा इंदु, रघुनंदन प्रसाद दीक्षित, राम शंकर अवस्थी अबोध, डॉ0 कुलदीप आर्य, डॉ0 संदीप चतुर्वेदी, सूक्ष्मा पांडेय, अनुराग अग्रवाल, आदेश गंगवार को बनाया गया। महामंत्री डॉ0 आलोक विहारी लाल, भारती मिश्रा बनाये गये। संयुक्त महामंत्री डॉ0 शशि किरण सिंह, डॉ0 प्रशांत शुक्ला, डा0 सत्येंद्र मिश्र, कन्हैया लाल शर्मा को बनाया गया। मंत्री की जिम्मेदारी रागिनी मिश्रा, इंदु मिश्रा, सरस्वती वर्मा, प्रीति तिवारी, डॉ0 सत्यनारायण सिंह, डा0 आशुतोष त्रिपाठी, दीपिका राजपूत, पूनम पाठक, विजय मिश्रा, रोली पांडे को दी गई। संस्था के मीडिया संयोजक के पद की जिम्मेदारी उपकार मणि उपकार व पंकज शुक्ला को दी गयी। जानकारी देते हुए जिला महामंत्री आलोक बिहारी शुक्ला ने कहा कि नवीन कार्यकारिणी के कुशल मार्ग निर्देशन एवं नेतृत्व में हिंदी साहित्य भारती जनपद को एक नई दिशा प्राप्त करेगी।
हिंदी साहित्य भारती की नवीन कार्यकारिणी घोषित
