समृद्धि न्यूज। बिहार चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ा एक्शन लेते हुए पार्टी के चर्चित विधायक गोपाल मंडल को निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही कई अन्य लोगों को भी पार्टी से निकाल दिया है। भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा सीट से चार बार विधायक रहे चुके गोपाल मंडल को जनता दल यूनाइटेड ने रविवार को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। जदयू प्रदेश महासचिव की ओर से रविवार को एक चि_ी जारी कर इसकी जानकारी दी गई। गोपाल मंडल गोपालपुर से चार बार विधायक रह चुके हैं। इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था, जिसके बाद वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पूर्व मंत्री हिमराज सिंह, पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव और प्रभात किरण को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए निष्कासित किया गया है।
बताते चले कि शनिवार को जदयू ने चुनाव में अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते मुंगेर-जमालपुर के पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, जमुई-चकाई के पूर्व सदस्य विधान परिषद संजय प्रसाद, सीवान-बड़हरिया के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, भोजपुर-बड़हरा के पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह, शेखपुरा-बरबीघा के पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार, बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल निवासी अमर कुमार सिंह, वैशाली की डॉ0 आसमा परवीन, औरंगाबाद के लव कुमार, कटिहार निवासी आशा सुमन, पूर्वी चंपारण के दिव्यांशु भारद्धाज, सिवान के विवेक शुक्ला को निष्कासित कर दिया था।
