खरगे बोले: कांग्रेस पार्टी को सेना-सरकार पर गर्व

समृद्धि न्यूज। ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सरकार जो कदम उठा रही है, हम उसके साथ हैं। हमें भारतीय शस्त्र दलों पर गर्व है। उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पहलगाम हमले के बाद से हमने सरकार की हर कार्रवाई का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि हम जाबांज सैनिकों को सलाम करते हैं। पहलगाम हमले के बाद से हमने सरकार की हर कार्रवाई का समर्थन किया था। इस मुद्दे पर कोई भेदभाव नहीं है और हम एकजुट होकर समर्थन कर रहे हैं।

 

बैठक में प्रियंका गांधी ने कहा कि ऐसे वक्त में देश भर में सभी राजनीतिक कार्यक्रम रोक देने चाहिए। इस पर बैठक में सभी ने सहमति जताई। केंद्र सरकार की ओर से सिंदूर ऑपरेशन के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने के सवाल पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हम लोगों को कल होने वाली सर्वदलीय बैठक के लिए आमंत्रण मिला है।

कांग्रेस सशस्त्र बलों और सरकार के साथ-खरगे

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी एक्स पर लिखा पाकिस्तान और पीओके से संचालित आतंकवाद के खिलाफ भारत की एक अडिग राष्ट्रीय नीति है। हमें अपने भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व है, जिन्होंने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया है। हम उनके संकल्प और साहस की सराहना करते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के दिन से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कोई भी निर्णायक कार्रवाई करने के लिए सशस्त्र बलों और सरकार के साथ खड़ी है। राष्ट्रीय एकता और एकजुटता समय की मांग है और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमारे सशस्त्र बलों के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *