तमिलनाडु से पहुंची क्षत्रिय यात्रा का लखनऊ में हुआ स्वागत

 

लखनऊ। तमिलनाडु से महाकुंभ प्रयागराज से बनारस से अयोध्या होकर लखनऊ क्षत्रिय यात्रा अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के मुख्यालय कुर्सी रोड से हनुमान मंदिर गुडम्बा तक निकाली गयी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू राष्ट्र निर्माण एवं रामराज की स्थापना है इसी के साथ ही यह यात्रा चेन्नई तमिलनाडु प्रदेश के लिए वापस रवाना हो गयी। इससे पहले निकाली गयी इस यात्रा में अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष रमेश बाबू, राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा महादेव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्र मौली शुक्ला, प्रदेश विशेष सलाहकार प्रकाश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय मंत्री सरवन कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आत्मा राम तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राम तिवारी, लखनऊ मंडल अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी, महिला मंडल अध्यक्ष लखनऊ अनीता तिवारी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। इस यात्रा के बाद सदगुरु कबीर जागू आश्रम में छतरी भेंट की गई। शहर में निकाली गई यात्रा से पूर्व तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष रमेश बाबू के नेतृत्व में तमिलनाडु से यहां पहुंच रही, छतरी यात्रा का कुर्सी रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने स्वागत किया, जिसके उपरांत उनके नेतृत्व में प्रातः 11 बजे हनुमान मंदिर गुडम्बा तक क्षत्रिय यात्रा निकाली गई। जिसमें काफ़ी संख्या में पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, सदस्य और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *