क्रिसमस मेले में बच्चों ने लिया आनंद
चारों चर्चों में प्रार्थना सभाओं का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। क्रिसमस पर चर्चांे में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सीएनआई बढ़पुर चर्च, सीएनआई सिटी चर्च, सीएनआई रखा चर्च, ऑल सोल्स चर्च फतेहगढ़ में क्रिसमस पर प्रार्थना सभा आयोजित हुई। मसीह समाज के लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। पादरी मनोज कुमार ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म मानव जाति के उद्धार के लिए हुआ है। वह दुनिया में प्रेम व शांति का संदेश लेकर आये। उन्होंने लोगों से मिलजुलकर त्यौहार मनाने एवं गरीब व जरुरतमंदों की सहायता करने के लिए कहा। उन्होंने बाइबिल का संदेश पढ़ते हुए कहा कि यीशु का जन्म पवित्र आत्मा की ओर से हुआ है। परमेश्वर हमारे साथ है, जो प्रेम और विश्वास व आशा का संदेश देता है। साथ ही बढ़पुर चर्च में दो वपतिस्मा कराये गये। सभी ने मसीह गीतों पर प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन पर गीत गाये। सिटी चर्च में पादरी स्टीफन ने प्रार्थना सभा कर क्रिसमस पर संदेश दिया।
पादरी मनोज कुमार ने रखा चर्च पहुंचकर क्रिसमस पर प्रार्थना सभा की। पादरी स्टीफन मसीह ने ऑल सोल्स चर्च फतेहगढ़ में यीशु मसीह के जन्मदिवस पर आराधना आयोजित की। इस मौके पर अमन मनीला मैसी, भावना लाल, राजीव के लाल, अरुण लाल, जार्डन राज, डायमंड इंद्रियाज, प्रियंका लाल, प्रियंका मैसी, सुजीत सहाय, वीना साइमन, शालिनी सिंह, अजय लाल, गौरव एविल, नितिन जूलियस, पारुल सहाय, अनुराग मल्ल, सीवी मल्ल, अंजू मल्ल, चाल्स डेविड, विशाल दास, राहुल अवरार, अवधेश प्रभु खोजी, अतुल दास, अमित सिंह, डोरकस अवरार, बबलू पीटर, प्रशांत एडसन, अमर साइमन, सुरेन्द्र मसीह, अरुण चन्द्र, मुकेश डेविड, विजय आर्यन, जयवंत सनी, राहुल मैसी, संतोष मसीह, रोजीशन विश्वासी, अमित मसीह, विशाल धनी, देवेन्द्र जायसवाल आदि मसीह समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। दोपहर बाद चर्च कम्पाउंड मैदान पर क्रिसमस मेले का आयोजन हुआ। बच्चों ने लजीज व्यंजन, झूले आदि का लुफ्त उठाया और एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।
प्रभु यीशु मसीह का जन्म मानव जाति के उद्धार के लिए हुआ
