जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता भी हुए शामिल, जगह-जगह उतारी गयी आरती

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। राम लीला कमेटी के अध्यक्ष पेश कर यादव के नेतृत्व में बुधवार को भगवान श्री राम की भव्य बारात निकाली गई। बारात जिसे ऐतिहासिक मंदिर गुमटी महादेव से पूजा अर्चना के बाद विधि विधान से निकाला गया। बारात में भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, माता सीता, मिथिला नरेश राजा जनक के अलावा लगभग 26 झांकियां निकाली गई। राम बारात रथ के साथ-साथ भगवान गणेश जी, सरस्वती जी, शिव पार्वती, राधा कृष्ण, भगवान इंद्रदेव, दुर्गा माता के अलावा भारत माता एवं डीजे के साथ माता काली का अखाड़ा, हनुमान झांकी, सृष्टि रचयिता ब्रह्मा जी की झांकी को निकाला गया। इस दौरान जगह-जगह बारात का स्वागत सत्कार किया गया तथा भगवान के स्वरुपों की आरती उतारी गयी तथा पुष्पवर्षा की गयी। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता ने भी समर्थकों के साथ भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर राम बारात का स्वागत सरकार किया। डीजे की धुन पर आगे बढ़ रही झांकियां जिन्हें देखकर हर कोई प्रफुल्लित हो रहा था और हर कोई खुशियों के माहौल में जय श्री राम के गगनभेदी नारे लगा रहा था। बारात धीरे-धीरे आगे बढ़ती हुई थाना चौराहे पर पहुंची। जहां से गुजरते हुए लंका का मैदान पहुंची। यहां विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई और वहीं से वापस लौट गई। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष पेशकर यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता, हेमचंद राजपूत, संजय गंगवार, राम लखन राजपूत, राजेश मिश्रा, संजय गंगवार, संजय पाठक, नवनीत रस्तोगी, भानु सैनी, अवधेश राजपूत सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ——————————
