धूमधाम से किया गया भगवान विमलनाथ का मस्तिकाभिषेक

कंपिल, समृद्धि न्यूज। अलग-अलग प्रांतों से कंपिल आए तपस्वियों ने भगवान विमलनाथ का मस्तिकाभिषेक धूमधाम से किया गया। जिसके बाद लोगों ने पूजा अर्चना कर तीर्थ नगरी का भ्रमण कर लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान भक्तगण, नगरवासी व अन्य लोग मौजूद रहे।
नगर कंपिल में स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर में मंगलवार शाम तेरह सौ तपस्वियों की यात्रा चेन्नई से शुरू होकर मंदिर पहुंची। बुधवार सुबह तपस्वियों ने भगवान विमलनाथ का मस्तिकाभिषेक गंगा जल, तीर्थरज, वेद औषधियों वर्धमाना शक्रिस्तों द्वारा किया। ट्रस्ट के मंत्री पुखराज डागा ने बताया इस विशेष पूजा का आयोजन श्री कुमार पाल चैत्र मास ओली समिति द्वारा किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रकाश भाई मरडिया काबीलालवी जैन, भक्ति मल जैन ने बताया इस यात्रा का संयोग तेरह वर्षों बाद बनता है। इसलिए इस यात्रा की विशेष पूजा तेरहवें तीर्थंकर भगवान विमलनाथ की जन्मस्थली कंपिल में विशिष्ट संयोग में की गई। यह यात्रा चेन्नई से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर में ०८ अप्रैल को समाप्त होगी। इस यात्रा का उद्देश्य संपूर्ण तीर्थ क्षेत्र के विकास के लिए धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। सभी यात्रियों ने मुख्य अतिथि मिथलेश अग्रवाल, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष उदयपाल यादव का फूल मालाओं से सम्मान किया गया। यात्रियों ने कंपिल नगरी की भव्यता की सराहना की। यात्रियों ने आवागमन के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाने के लिए अनुरोध किया। जिससे आवागमन में सुगमता हो सके। इस दौरान उत्तम चन्द्र, वाजरा, राजभाई मरडिया, हिमांशु, जीशान, चिराग परख, बांटी, विनोद, सचिन पांडे, विनोद, पुजारी सुनील मिश्रा, मुकुल शर्मा, राजेश शाक्य, विनोद जाट, अभय शर्मा व अन्य नगरवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *