अग्रवाल साइकिल स्टोर में लगी आग, लाखों का नुकसान

आग बुझाने में दमकल विभाग की गाडिय़ां हुई फेल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात अग्रवाल साइकिल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे लोगों में हडक़ंप मच गया। आग की लपटों ने ऊपर बनी लॉज को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान ऊपर रह रहे लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि दमकल की गाडिय़ां भी फेल हो गयी। जानकारी के मुताबिक, फतेहगढ़ में भोलेपुर में नगला दीना में गुंजन अग्रवाल की साइकिल दुकान है। बड़ी संख्या में साइकिल का स्टोर भी है। बुधवार रात करीब 11:30 बजे के बाद बिजली के पोल से चिंगारी गिरने लगी। बाहर खड़ी बाइक पर चिंगारी गिरने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। साइकिल की दुकान में पहुंची आग ने अंदर खड़ी साइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगी देख लोगों में हडक़ंप मच गया। वहीं आग की लपटें तेज होने से इन्वर्टर व बैटरी भी फट गई। इससे पूरी दुकान में आग फैल गई। साइकिल दुकान की ऊपर की मंजिलों पर पहुंची। भवन की ऊपरी मंजिल पर लॉज संचालित है। आग की लपटें लॉज तक पहुंच गई। दूसरी मंजिल पर सो रहे परिवार के छह लोग आग की तपिश और धुंए से जाग गए। आनन-फानन में सभी लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। आग लगने की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल आदि चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग भीषण लगी थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने आग बुझाना शुरू किया। वहीं आग इतनी तेज थी कि गाडिय़ों के बुझा पाना भी मुश्किल हुआ। पानी समाप्त होने की सूचना पर दूसरी गाड़ी भी मंगवाई गई। सूचना पर पहुंची फतेहगढ़ पुलिस ने रास्ता रोककर वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से लगभग साइकिल दुकानदार का लाखों का नुकसान हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *