रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नैचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी उज्ज्वला और आम उपभोक्ताओं दोनों के लिए होगी। यानी अब गैस सिलेंडर के लिए 803 रुपए की बजाय 853 रुपए देने होंगे। वहीं उज्जवला योजना वाला सिलेंडर लेने के लिए 550 रुपए चुकाने होंगे।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए का इजाफा किया है. सरकार ने एक साल के बाद के बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव किया है. आखिरी बार गैस सिलेंडर की कीमत में 9 मार्च 2024 को बदलाव किया गया था. तब सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए की कटौती की थी. खास बात तो ये हैं कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में मार्च 2023 के बाद घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है. तब भी गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए का इजाफा किया है. वहीं दूसरी ओर सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर भी भविष्यवाणी की है. सरकार ने कहा है कि जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती जा सकती है.
गैस सिलेंडर पर 50 रुपए का इजाफा
पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी की ओर से जानकारी दी गई है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए का इजाफा किया जाएगा. जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपए से बढ़कर 853 रुपए हो जाएगी. साथ ही कोलकाता में दाम 829 रुपए से बढ़कर 879 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए से बढ़कर 853.50 रुपए और चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 818.50 रुपए से बढ़कर 868.50 रुपए हो जाएंगे. वहीं दूसरी ओर उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले गैस सिलेंडर के दाम में भी इजाफा किया गया है. जो उज्जवला योजना गैस सिलेंडर 500 रुपए मिलता है वो अब 550 रुपए में मिलेगा. नई कीमतें मंगलवार से लागू हो जाएंगी.
