फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सत्यगिरि महाराज के नेतृत्व में संतों ने नाव पर बैठकर गंगापूजन किया और सुख शांति की कामना की।
जानकारी के अनुसार जूना अखाड़ा के अध्यक्ष महंत सत्यगिरि महाराज ने शुक्रवार को महत्व श्यामपुरी महाराज, महन्त संतोषपुरी, महंत विपिनपुरी, महंत वासुदेवनंदपुरी, प्रेमगिरि, अमरगिरि, रामगिरि, हेमंत गिरि, महंत पूरनदास, पूरनगिरि, भोला गिरि, वन्वत गिरि के साथ नाव में बैठकर धूमधाम से गंगा पूजन किया। उन्होंने कहा कि गंगा में स्नान करने से मनुष्य के सारे पाप धुल जाते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को गाय, गंगा, गीता की पूजा अवश्य करनी चाहिए। यह तीनों चीजों को करने से मनुष्य का तरण हो जाता है। सत्यगिरि महाराज ने बताया कि वह गंगा पूजन कर शनिवार को प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां पर संगम में स्नान करेंगे, क्योंकि प्रयाग में पडऩे वाला महाकुंभ १४४ बाद पड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारे साथ कई और संत महात्मा प्रयागराज जायेंगे।
महंत सत्यगिरि ने नाव में बैठकर किया गंगापूजन
