शादी के एक सप्ताह बाद मायके आयी विवाहिता माल जेवर लेकर फरार

पीडि़त पिता ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध दी तहरीर
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते एक सप्ताह पूर्व हुई शादी के बाद मायके आई विवाहिता माल जेवर लेकर फरार हो गयी। पिता ने आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव ढोडिय़ापुर निवासी नन्हेंलाल पुत्र रंगी लाल यादव ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी छोटी पुत्री रुचि की शादी बीते 2 मार्च 2025 को की थी। शादी के बाद पीडि़त की विवाहिता पुत्री ग्राम ढोडिय़ापुर आई हुई थी। जो की बीते दिन 10 मार्च 2025 को दिन में 2.00 बजे जब सभी परिजन खेतों की तरफ चले गए। इसी बीच जनपद एटा के थाना अलीगंज के गांव बिखरा निवासी उसका ही बड़ा दामाद उत्तम कुमार पुत्र जोगिंदर तथा उसका भाई राहुल पुत्र जोगिंदर घर पर आए और उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले गए। जब जब पीडि़त घर आया और पुत्री को घर पर नहीं पाया, तो पीडि़त के होश उड़ गए। पीडि़त ने काफी खोजबीन की, तो मोहल्लेवासियों ने बताया कि तुम्हारी पुत्री अपने जीजा उत्तम कुमार के साथ गई हुई है। जब इसकी जानकारी वहां की, तो वहां से भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। पीडि़त थाने आया और थाना पुलिस को पुत्री रुचि को भगा ले जाने तथा 8,00,000/- का माल जेवर ले जाने की थाना पुलिस को तहरीर दी। थाना पुलिस ने पीडि़त की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *