उपेंद्र लोधी बसपा के जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत

 कम्पिल, समृद्धि न्यूज। बहुजन समाज पार्टी के कार्यक्रमों में बाढ़-चढकर प्रतिभाग करने वाले और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने वाले पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उपेंद्र सिंह लोधी को एक बार फिर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती की संस्तुति पर जनपद का जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। बताते चले किं पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उपेंद्र सिंह लोधी को बहुजन समाज पार्टी के कैडर के कार्यकर्ताओं के रूप में जाना जाता है। वह बहुजन समाज पार्टी के मजबूत सिपाही के रूप में संगठन को मजबूत करने का काम करते रहे हैं और पार्टी की रीतियों नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए एक बार फिर उन्हें फर्रुखाबाद का जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष विनोद गौतम ने पार्टी की नई जिला कमेटी की घोषणा की। जिसमें विजय भास्कर व आछेलाल पाल को जिला प्रभारी बनाया गया। शब्बीर मंसूरी जिला उपाध्यक्ष, अरविंद बाथम जिला महासचिव, सुरजीत बाबू जिला सचिव, उपेंद्र लोधी जिला कोषाध्यक्ष, प्रेमसागर दिवाकर व रूपलाल वर्मा कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। बृजेश फौजी को जिला बीवीएफ संयोजक, विजय सिंह जिला बामसेफ संयोजक बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *