मानसिक परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी लगाई

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के देवारा कला गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

जानकारी के अनुसार, गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवारा कला निवासी कंचन द्विवेदी पत्नी राजेश द्विवेदी जो
बीते कई महीनों से मानसिक तनाव और बीमारी से पीड़ित थीं। परिजनों ने बताया कि बीमारी के कारण वह अक्सर तनाव में रहती थीं और लोगों से बातचीत करने से भी कतराती थीं। बीते कुछ दिनों से उनकी स्थिति और भी खराब हो गई थी।

मृतका के पति राजेश द्विवेदी, जो मिर्ज़ा यूनिट-2 में कार्यरत हैं, ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह हुई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब सात बजे घर की गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया था। वह बछड़े को सहारा देने के लिए वहीं लेटे हुए थे।

इसी दौरान उनकी पत्नी कंचन ने उनसे गुटखा मांगा। राजेश ने गुटखा घर के अंदर रखे होने की बात कही और कंचन को खुद जाकर लेने को कहा। कंचन अंदर गईं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। जब पति घर के अंदर गए, तो उन्होंने देखा कि कंचन ने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली । घटना देखकर पति ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *