हरदोई, समृद्धि न्यूज। शनिवार को पचदेवरा थाना क्षेत्र स्थित अनंगपुर-शाहाबाद मार्ग पर एक किशोरी की लाश मिली। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एएसपी आलोक राज नारायण ने बताया कि अनंगपुर-शाहाबाद मार्ग पर शनिवार को एक किशोरी का शव मिलने की जानकारी पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच की। शव के मुंह,आंख और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान मिले।जबकि कपड़े भी बुरी तरह फटे थे। जिससे संदिग्ध प्रतीत हो रही है।किशोरी की मौत संभवतः सड़क दुर्घटना में हुई होगी।हालांकि, घटनास्थल की स्थिति और शव पर मौजूद गहरे घाव कई सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने दुर्घटना की थ्योरी को खारिज करते हुए हत्या की आशंका जताई है।एएसपी ने बताया कि पुलिस ने मौके का गहन निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। मामले की जांच सभी संभावित एंगल से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस सनसनी खेज घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है।थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने बताया कि मृतका रीता पुत्री अवधेश राजपूत उम्र 16 बर्ष निवासी कपूरपुर शुक्रवार की देर रात अपनी माँ गुड्डी से झगड़कर घर से कहीं निकल गयी थी।अनंगपुर शाहाबाद मार्ग पर उसका शव बरामद हुआ है।
किशोरी का संदिग्ध परिस्थित में सड़क किनारे मिला रक्त रंजित शव
