महिला के भेष में आये बदमाशों ने बीआरसी पर एआरपी को मारी गोली

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। महिला के भेष में आये बदमाशों ने बीआरसी में मौजूद प्रधानाचार्य के पेट में गोली मार दी। जिससे वहां हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में घायल प्रधानाचार्य को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम रूनी चुरसई निवासी विश्राम सिंह की कमालगंज क्षेत्र के नौगंवा में प्रधानाचार्य के पद पर तैंनाती है। वह एआरपी पद पर भी हैं। बुधवार को वह ब्लॉक संसाधन केंद्र बीआसी पर मौजूद थे। इस दौरान महिला के भेष में आये बदमाशों ने प्रधानाचार्य विश्राम सिंह राजपूत के पेट में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से बीआरसी में हडक़ंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। आनन-फानन में घायल प्रधानाचार्य को शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस दौरान बीआरसी में लगे सीसीटीवी को पुलिस ने चेक किया, लेकिन वह खराब थे। इससे सवाल होता है कि बदमाशों को पता था की बीआरसी में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *