भ्रष्ट एपीओ कुलदीप यादव ने कोई भी जानकारी देने से किया इंकार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शमसाबाद विकास खंड में मनरेगा योजना में जमकर लूट खसोट हो रही है। जिस पर शायद ही कभी खंड विकास अधिकारी अंकुश लगाने में कामयाब हो सकें। इसका जीता जागता उदाहरण उस समय देखने को मिला जब नगला सेठ में जयचंद्र के घर से सचिन के घर तक दोनों तरफ नाली व इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य होना दर्शाया जा रहा है। जिसमें 6 मनरेगा मजदूरों की हाजिरी मनरेगा पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। अरविंद के घर से पी0के0 के घर तक दोनों तरफ नाली व इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य होना दर्शाया जा रहा है। जिसमें 5 मनरेगा मजदूरों की हाजिरी मनरेगा पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। ब्रजभान के घर से छत्रपाल के घर तक नाली व इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य होना दर्शाया जा रहा है। जिसमें 10 मनरेगा मजदूरों की हाजिरी मनरेगा पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। लल्लू राम के घर से दीपक के घर तक नाली व इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य दर्शाया जा रहा है जिसमें 9 मनरेगा मजदूरों की हाजिरी मनरेगा पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। सुआ लाल के घर से प्रेम के घर तक नाली ब इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य होना दर्शाया जा रहा है। जिसमें 6 मनरेगा मजदूरों की हाजिरी मनरेगा पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। रक्षपाल के घर से गोपाल के घर तक नाली व इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य होना दर्शाया जा रहा है जिसमें 8 मनरेगा मजदूरों की हाजिरी मनरेगा पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। जब नगला सेठ के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की कहानी सुनाई ग्रामीणों ने बताया कि जो कार्य दर्शाकर इस समय प्रधान ब रोजगार सेवक मनरेगा मजदूरों की हाजिरी मनरेगा पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं वह सभी कार्य लगभग एक माह पूर्व ही पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन उन कार्यों में मनरेगा मजदूरों को दर्शाकर मनरेगा पोर्टल पर फर्जी हाजरी अपलोड की जा रही है। वर्तमान में गांव में कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ इसी विकास खंड की दूसरी ग्राम पंचायत कलुआपुर सानी में डामर रोड से संदीप के घर तक नाली व इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य होना दर्शाया जा रहा है जिसमें 16 मनरेगा मजदूरों की हाजिरी मनरेगा पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में कोई भी काम इस समय नहीं हो रहा है। ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक नाजिम द्वारा फर्जीवाड़ा करके सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। वहीं जब इन कार्यों के संबंध में जानकारी की गई तो एपीओ कुलदीप यादव ने कोई भी जवाब देने से इन्कार कर दिया।
नगला सेठ, कलुआपुर सानी में खुले आम लूटा जा रहा मनरेगा का धन
