फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोपेड से दुकान का सामान लेने जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाना नवाबगंज के ग्राम भगोना निवासी ६२ वर्षीय रमेश चन्द्र पुत्र महेतु अपनी परचून का सामान लेने मोपेड से जा रहा था। जैसे ही भ_ा के पास मरहाला पहुंचा, तभी तेज रफ्तार से आ रहे बाइक संख्या यूपी ७६एस/९९८० के चालक ने मोपेड में टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक चालक गाड़ी छोडक़र फरार हो गया। जिससे वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सूचना घायल के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक व मोपेड को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया और जांच पड़ताल की।
बाइक की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध घायल
