आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर बड़ा हादसा, मानस्तम्भ परिसर में पैड ढहा, 80 से ज्यादा श्रद्धालु घायल

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मान स्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना पैड ढह गया। इससे 80 से अधिक श्रद्धालु नीचे दबने से घायल गए। मौके पर भगदड़ मच गई। एम्बुलेंस नहीं मिलने पर घायलों को ई रिक्शा में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।  मौके पर अफरातफरी मच गई। 

उत्तर प्रदेश के बागपत से हादसले की दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना पैड ढह गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पैड ढहने के कारण 80 से अधिक श्रद्धालु इसके नीचे दब गए हैं। इस हादसे के कारण मौके पर भगदड़ की भी खबर सामने आई है।अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ये दर्दनाक हादसा बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर हुआ है। इस हादसे के कारण कई जैन श्रद्धालु खून से लथपथ हो गए हैं। एम्बुलेंस न मिलने कारण घायलों को ई रिक्शा में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर अफरातफरी मची हुई है।

बनाया गया था 65 फीट ऊंचा मंच
आज निर्वाण महोत्सव के तहत यहां धार्मिक कार्यक्रम होना था, यहां 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था। इसकी सीढ़ियां टूट गई। बताया जा रहा है कि जैन कॉलेज परिसर में स्थापित मानस्तम्भ में विराजमान प्रतिमा जी का अभिषेक करने के लिए लगाई गई अस्थायी सीढ़ियां गिर गई हैं। इससे 80 से ज्यादा श्रद्धालु नीचे दब गए और भगदड़ मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *