मुजफ्फरपुर: कांवड़ पर मुस्लिम युवक ने थूका, शिवभक्तों ने रोड किया जाम, आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार से दोबारा गंगाजल मंगवाकर कांवड़ को आगे किया गया रवाना
मुजफ्फरनगर: पुरकाजी कस्बे में सोमवार को एक मुस्लिम युवक द्वारा कांवड़ पर थूकने की घटना के बाद माहौल गर्म हो गया। कांवडिय़ों ने गुस्से में सडक़ पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्सायें कांवडियों को शांत कराया और हरिद्वार से दोबारा गंगाजल मंगवाकर कांवड़ को आगे रवाना किया।
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर स्थित पुरकाजी कस्बे में कांवड़ मार्ग पर सोमवार को हंगामा हो गया, जब मुस्लिम समुदाय के युवक ने एक कांवड़ पर थूक दिया। इसके बाद कांवडिय़ों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और कांवडिय़ों ने रोड जाम कर दिया। सूचना पर तुरन्त पुलिस पहुंच गयी और गुसाए शिवभक्त कांवडिय़ो कई घंटे की मशक्कत के बाद शांत कराया और हरिद्वार से दोबारा गंगाजल मंगाकर उनकी कांवड़ को आगे के लिए रवाना किया। वहीं पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी उस्मान पुत्र घसीटा निवासी पुरकाजी को गिरफ्तार कर लिया गया है और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *