
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। नव निर्वाचित अध्यक्ष जोया फारुकी के प्रतिनिधि एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आवास पर पहुंचकर माल्यार्पण कर जीत की बधाई दी।
इस दौरान नदीम अहमद ने कहा कि शमशाबाद नगर में बिना भेदभाव के अधूरे पड़े विकास कार्यो को पूर्ण कराया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा पुलिस प्रशासन किसी को परेशान न करे। नगर वासियों के लिए वह 24 घंटे तैयार हैं। नगर निकाय के चुनाव में समाजवादी पार्टी से अध्यक्ष पद का चुनाव लडऩे वाली जोया फारूकी जिन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी शैफाली गुप्ता को पराजित कर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। जीत के बाद समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों ने पहुंचकर नदीम फारुकी को बधाई दी। सोमवार को व्यापार मंडल के नेताओं ने आवास पर पहुंचकर माल्यार्पण कर उन्हें जीत की बधाई दी। नदीम अहमद ने सभी नगर वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा नगर पंचायत शमशाबाद में उनके द्वारा बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे। जो विकास कार्य अधूरे पड़े हैं अथवा अनदेखी की गई उसको पूर्ण कराया जाएगा। उन्होंने साफ.-सफाई की व्यवस्था पर भी जोर देते हुए कहा नगर को स्वच्छ बनाया जाएगा। शिकायत दर्ज कराने के लिए एक नंबर भी जारी किया जाएगा। नगर में पुराना गेस्ट हाउस एक लंबे समय से बंद पड़ा है जिसका 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण है। इसके बावजूद भी जनता को समर्पित नहीं किया गया। पुस्तकालय पार्क को लेकर व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा सभी अधूरे कार्य पूर्ण कराए जाएंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल के रवि पांडे, उद्योग व्यापार मंडल शमशाबाद अनुपम शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुशाहिद अंसारी, कोषाध्यक्ष अवधेश पांडे के अलावा राज मास्टर, आरिफ हुसैन, नावेद खान, मुन्ना रहमानी, लाल मियां, रमजान मंसूरी सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
